Total Pageviews

Search This Blog

Powered by Blogger.

भारत के नागरिको का सबसे बड़ा भ्रम

Share it:



भारत के नागरिको का भ्रम 









"भारत वासियों का जो सबसे बड़ा भ्रम है वो भ्रम ही समस्त समस्याओ की जड़ है |"






इस भ्रम को समझाने के लिए आपको एक किस्सा बताता हूँ | आप किसी पुराने से मकान के पास से रोज गुजरते हैं | लोग इस मकान के खिड़की दरवाजे तोड़कर ले जाते हैं | आप उनको ऐसा करते हुए रोज देखते है लेकिन आपको कोई फर्क नहीं पड़ता | लोग यहाँ गन्दगी करते हैं, टट्टी - पेशाब करते है | लेकिन इससे आपको क्या मतलब, आपको लगता है कि वह मकान मेरा नहीं है तो मैं क्यों बेवजह परेशान होऊ |

फिर एक दिन आपको पता चलता है कि उस मकान का पट्टा आपके दादाजी के नाम है ! अर्थात मकान आपका है | अरे वाह अब तो आप उस मकान के मालिक हैं | अब आपका नजरिया बदल जाता है | अब आप उस मकान की सुरक्षा में और उसको सुधारने में लग जाते हैं | क्यूंकि वो मकान अपना जो है|









एक ऐसा ही मकान 1947 में हमारे दादाओं ने अंग्रेजों से ले लिया था | भगत सिंहसुभाष चन्द्र बॉस, आजाद ने अंग्रेजों को यह मकान छोड़ने को मजबूर कर दिया और इस मकान को अपने परिवार के नाम कर दिया था | लेकिन उस परिवार के लोग आज तक यह नहीं जान पा रहे हैं कि यह मकान हमारे नाम हैहमारा है | इस अज्ञानता काइस भ्रम का फायदा उठाकर कुछ चालाक लोग इस मकान पर कब्ज़ा करके बैठ गए हैं और अब वे इसकी ईंटें बेच रहे हैं उनके पुरखो की सम्पत्ति को बेचकर ऐसो आराम की जिन्दगी बिता रहे है | 




हम सोचते हैं कि हमारा क्या जाता है यह मकान तो नेताओं और अफसरों का है | जबकि नेता और अफसर जानते हैं कि यह मकान जनता का है | इसलिए वे भी चिंता नहीं करते और मकान की लूट में अपना अपना हिस्सा लेकर चुप रहते हैं | कितना बड़ा भ्रम भारत का | जो मकान के मालिक है उनको पता ही नहीं कि वो मकान के मालिक है |



ऊपर के उदहारण में जिस मकान का जिक्र किया है वो मकान भारत देश है और उसकी मालिक जनता है | लेकिन चन्द सफ़ेद पोश लोग उस मकान पर कब्ज़ा करके बैठ गये है और अब उस मकान की ईट बेचनी शुरू कर दी, सम्पत्ति बेचनी शुरू कर दी |



जाग जाओ मेरे देश के नागरिको, पहचानो अपने आपको | अभी भी समय है | वरना ये लोग इस मकान की एक एक ईट बेच देंगे और अंत में इसे भी नीलाम कर देंगे  और आपकी पुनः वाही हालत होगी जो 1947 से पहले थी | विदेश (वर्ल्डबैंक) से कर्ज ले लेकर ये लोग आपके मकान को गिरवी रख देंगे | आज भारत में पैदा होने वाला हर बच्चा कर्जदार है | कौन देगा वो कर्ज ...........?



आये थे मकान की रखवाली करने लेकिन अब वे लोग ही मकान को लुट रहे है |




लेख अच्छा लगे तो जनजागृति के लिए आगे शेयर करके अपना सहयोग दे |



#GabbarSinghNetwork





style="display:block; text-align:center;"
data-ad-layout="in-article"
data-ad-format="fluid"
data-ad-client="ca-pub-8604965671446038"
data-ad-slot="3363707314">





Share it:

राजनीति

Post A Comment:

0 comments: